घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के बस कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा। प्राप्त सूचना के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा ग्राम स्थित एक विद्यालय के बस परिचालक अखिलेश (40) पुत्र मिठाई लाल आदिवासी जो कि ग्राम भावा थाना मड़िहान जिला मिर्जापुर के रहने वाले थे। मरसड़ा विद्यालय में शुक्रवार दोपहर अचानक उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अखिलेश विद्यालय में लघु शन्का के लिए गए थे उसी दौरान गश खाकर गिर पड़े। विद्यालय स्टाफ द्वारा घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि मृतक मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के भावा गांव का निवासी था। उसके मौत की सूचना उसके स्वजनों को दे दी गई है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में विद्यालय के बस कंडक्टर की मौत,जांच में जुटी पुलिस
---Advertisement---

