घोरावल(पी डी)सोनभद्र:- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत के चोपनिया टोला निवासी इंद्रपति पुत्र बनवारी लाल ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इंद्रपति के मुताबिक एक ही परिवार के लोलारक, राजेंद्र तथा मनोज ने पुराने विवाद के कारण अपशब्दों का प्रयोग किया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने घायल इंद्रपति (40) का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। तथा इंद्रपति की तहरीर पर मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर बरहा निवासीगण लोलारक, राजेंद्र तथा मनोज के विरुद्ध गुरुवार की रात एनसीआर दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है।
पुरानी रंजिश के मामले में एनसीआर दर्ज
---Advertisement---

