फैज अहमद,
सोनभद्र।बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागोबांध में अपराध संख्या61/2020 धारा 3,1,गैगेस्टर एक्ट थाना बीजपुर में मु के गैंगलीडर था। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14ए के तहत अवैध कार्यो में लिप्त गतिविधियों के द्वारा अर्जित की गई संपत्ति जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश पर आराजी संख्या 2896मे स्थित मकान 12/11मीटर में निर्मित पक्की मकान तथा मधुघुटरा में स्थित भूमि, एक मोटरसाइकिल आदि कुर्क कर गाडियों को पुलिस द्वारा बभनी थाना ले जाया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर मकान कुर्क करते समय बभनी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह,नायब तहसीलदार दुद्धी विशाल कुमार पासवान, लेखपाल विमलेश कुमार ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

