(सरफुद्दीन संवाददाता सलखन)सलखन सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चोपन मुख्य राज मार्ग पुल पर मंगलवार अलसुबह 5 बजे के लगभग तेज रफ्तार से जा रही कार दो होमगार्डों को रौंदते हुए खड़ी ट्रक में मारी टक्कर दोनों की हुई मौत कार चालक हुआ फरार।
प्राप्त समाचार के अनुसार ओबरा से दो होमगार्ड डियूटी कर के मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान चोपन पुल पर खड़ी खराब ट्रक पीछे खड़ा ही हुए थे कि तेज रफ्तार आ रही कार दोनों होमगार्डों को रौंदते हुए खड़ी ट्रक में जा टक्कर मार दी। जिससे दोनों होमगार्डों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
दोनों मृतक होमगार्ड लालमनी 45 वर्ष पुत्र राम आधार , निवासी कोटिया अदलगंज,दुसरा दीना नाथ मौर्य 40 वर्ष पुत्र आदित्य राय निवासी महुआंव कला, बताया गया।
अपडेट-तेज रफ्तार की कहर कार की चपेट में आने से दो होमगार्डों की मौत
---Advertisement---

