जिला कारागार में नये बैच नये अधीक्षक और डिप्टी जेलर दोनों साथ कार्यभार संभाला

By:

On: Monday, July 4, 2022 1:47 AM

---Advertisement---

जिला कारागार के प्रभारी अधिक्षक समस्त स्टापो के साथ किया स्वागत

(सरफुद्दीन संवाददाता सलखन)

सलखन सोनभद्र जिला कारागार गुरमा सोनभद्र में नये बैच के नये अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव एवं नये बैंच के डिप्टी जेलर शंशाक पटेल दोनों ने एक साथ शनिवार सायं 7 बजे के लगभग जिला कारागार पहुंच कर जिला कारागार का कार्यभार संभाल लिया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया कि मिजाजी लाल जेल अधीक्षक के 28 जून 2021 को बुलन्दशहर चले जाने के बाद अनिल सुधार जेलर के पद पर रह कर 28 जून 2021से 31मार्च 2022 तक कार्यभाल सम्भाला था। इसके पश्चात वाराणसी कारागार में जेलर के पद कार्य करते हुए जगदम्बा दुबे 1 फरवरी 2022 से जिला कारागार प्रभारी अधीक्षक के पद कार्य करते हुए 1जुलाई 2022 तक कार्यभार संभाला था। इतने अन्तरांल के पश्चात मिजाजी लाल जेल अधीक्षक के जाने के बाद 2 जुलाई 2022 को नये बैंच के नये अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव और शंशाक पटेल दोनों ने जिला कारागार गुरमा सोनभद्र का कार्यभार संभाल लिया । जिसका जिला कारागार प्रभारी समस्त स्टापो के साथ उनका स्वागत करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक दागी, उदय नारायण, दीपेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार लेखाकार समेत समस्त समस्त स्टाप मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment