सोनभद्र :- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर अशोक कुमार यादव प्रथम माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में मा.जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आर्बिट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त विशेष लोक अदालत में कुल 06 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें से जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव प्रथम, के द्वारा कुल 2 मामलों का निस्तारण व अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम खलिकुज्ज्मा,द्वारा 02 वादों का निस्तारण अपर जनपद न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा, द्वारा 01 वादों का निस्तारण अपर जनपद न्यायाधीश निहारिका चौहान,द्वारा 01 वादों का निस्तारण किया गया ।जिसमे कुल मिलाकर 06 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया ।
उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार ने दी।
आर्बिटेशन विशेष लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर 06 वादों का हुआ निस्तारण
---Advertisement---

