म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लिलासी मोड़ पर हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार युवक हाइवा की चपेट आ गया जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। मंगलवार को 25 वर्षीय युवक रामसेवक पुत्र बाल गोविंद निवासी मझौली अपनी बाइक द्वारा अपनी मौसी को बस पकड़ाने के लिए अपने ससुराल बलियरी से म्योरपुर बस स्टैंड जा रहा था युवक जैसे ही लिलासी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप पहुंचा अनियंत्रित होकर सामने आ रहे हाइवा की चपेट में आ गया जिससे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक पर बैठी उसकी मौसी सड़क के दूसरी ओर गिरकर आंशिक रूप से चोटिल हो गई।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।उधर घटना के बाद हाइवा चालक वाहन सहित फरार हो गया जिसे पुलिस द्वारा जामपानी गांव के समीप पकड़ लिया गया। बताया गया कि युवक की बीते 19 भी को ही शादी हुई थी।उधर युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हाइवा से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
---Advertisement---

