जिला कारागार में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न

By:

On: Monday, June 27, 2022 3:02 PM

---Advertisement---

(सरफुद्दीन संवाददाता सलखन)

सलखन सोनभद्र जिला कारागार में बंदियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त सम्बन्ध में जिला कारागार के मिजाजी लाल जेल अधीक्षक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सोमवार को जिला कारागार बुलन्दशहर में बंदियों की स्वास्थ सुविधा के लिए विशाल चिकित्सा शिविर में महिला पुरुष बंदियों के स्वास्थ की जांच की गई।तथा बीमारी के अनुरूप उपचार परामर्शित किया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन डाक्टर कि अंजल राय, डाक्टर अनिल सिंह, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव मोहन, ईएनटी सर्जन डॉ एंजलीना मिश्र, डाक्टर कोमल यादव,स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर गुरमीत कौर,दंत विशेषज्ञ डाक्टर सविधा निखार , ने भाग लिया। शिविर में कुल 1200बंदी लाभान्वित हुए। इसी क्रम में उन्होंने ने आगे बताया कि बंदियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए बाह्य चिकित्सा संस्थानों यथा जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज,मेरठ आदि में बंदियों को भेजने में आने वाली सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए तथा शासकीय मितव्ययिता बरतें हुए कारागार में इसी उद्देश्य को लेकर विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment