सोनभद्र:- “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में आज दिनांक 26.04.2022 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 03 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गय़ा जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत हो कर घर गए । इसके अतिरिक्त 02 अन्य प्रकरणों में पति-पत्नी को निश्चित तिथि देते हुए उन्हें
काउंसलिंग हेतु बुलाया गया । काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा काउंसलिंग में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई । इस मौके पर थानाध्यक्ष महिला थाना प्रभारी संतू सरोज,संगीता पाठक,मंजू देवी तथा संगीता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं ।
पति-पत्नी लगा रहे थे एक दूसरे पर आरोप,परिवार परामर्श केंद ने खत्म कराया विवाद
---Advertisement---

