हर्ष फायरिंग में गायब हुई राइफल व दूसरे युवक की शिनाख्त कर रही पुलिस

By:

On: Friday, June 24, 2022 1:43 AM

---Advertisement---

सोनभद्र: राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर स्थित एक लान में हर्ष फायरिंग के दौरान सेना के हवलदार की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने राइफल से हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश शुरू की है। साथ ही वह राइफल भी तलाशी जा रही है, जिससे फायरिंग की गई थी। पुलिस पिस्टल पहले ही बरामद कर चुकी है। इसके साथ ही संबंधित लान से उसके पंजीकरण के रिकार्ड भी पुलिस ने तलब किया है। इस संबंध में राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि ब्रह्मनगर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से मौत के मामले में कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान पता चला है कि वहां पिस्टल के अलावा राइफल से भी फायरिंग की गई थी। असलहा का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह पता लगा लिया गया है कि राइफल किसकी


थी। गायब व्यक्ति की तलाश की जा रही है, ताकि राइफल की बरामदगी की जा सके। उन्होंने बताया कि जिस लान में विवाह समारोह था, वहां लान पंजीकरण के शर्तों का पालन किया गया है कि नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। इस संबंध में लान के संचालक से पंजीकरण संबंधित कागजात बतौर रिकार्ड तलब किया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार की रात ब्रह्मनगर में एक शादी समारोह में लान में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से सेना के हवलदार बाबूलाल यादव की मौत हो गई थी। इस मामले में जांच के बाद एसपी ने बताया था कि कुछ वीडियो के आधार पर यह पता चला था कि समारोह में दूल्हे ने हर्ष फायरिंग की थी, जिससे जवान की मौत हुई थी। पिस्टल हवलदार बाबूलाल की ही थी। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा मनीष मद्देशिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment