कोरोना काल के बाद रॉबर्ट्सगंज में लगे मेले में परिवार ले रहें आनंद

By:

On: Sunday, June 19, 2022 3:09 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:- रॉबर्ट्सगंज कस्बा से सटे हाइडिल मैदान में कोरोना काल के लंबे समय के बाद पहली बार लगी प्रदर्शनी एवम मीना बाजार मेला में आकर्षक झूले व सस्ते दर पर घरेलू सामान की जमकर खरीदारी हो रही। शाम को रोजाना 4 बजते ही बच्चों, महिलाओं व ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
5 जून को शुरू हुई प्रदर्शनी में करीब 25 से ज्यादा दुकानें जिसमें बैग, चप्पल, सौंदर्य सामान, सब प्रकार के घरेलू व रोजमर्रा में उपयोग होने वाले सामान सस्ते दाम पर मिल रहे।इस प्रदर्शनी एवं मीना बाजार में ग्राहकों के लिए हवाई झूला, टोरा-टोरा झूला, मौत का कुआ ,कोलम्बस नाव, सुपर ड्रेगन ट्रेन,ब्रेक डांस झूला वाटर वोट, जंपिग पेड व बच्चों के लिए के लिए खिलोने आदि ले रहे। इसके अलावा चाट, आइसक्रीम, फास्ट फूड की दुकानें भी हैं। कोरोना महामारी के दो वर्ष के लंबे समय के बाद इस तरह के मनोरंजक कार्यक्रम का लोग खूब लुफ्त उठा रहे है। प्रदर्शनी संचालक ने बताया कि सभी प्रकार की दुकानें है जिसमें बाजार से बेहद कम दाम में उपयोगी सामान मिल रहे हैं जबकि बच्चों के लिए खेल खिलौने व झूले हैं जबकि बड़े लोगों के लिए हवाई झूला भी लोगों को लुभा रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment