सोनभद्र।श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज मधुपुर में मजदूर की बेटी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद को किया गौरवान्वित। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश 2022 का परीक्षाफल घोषित होते ही सफल छात्र/छात्राओं के चेहरे खिल उठे। जिसमें चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर में अध्ययन कर रही मजदूर की बेटी ममता कुमारी भारती पुत्री कैलाश भारती निवासी मधुपुर,
सोनभद्र ने 92.50% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिले में टॉप किया है। छात्रा की इस सफलता पर बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा रहा। ममता की इस सफलता पर मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरज मिश्रा ने बिटिया के घर पहुचकर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना किये। ममता ने भविष्य के बारे में पूछने पर बताया कि भविष्य में वह डॉक्टर बनकर जनता की सेवा करना चाहती है। जिलाध्यक्ष ने ममता के परिजनों से कहा कि इस होनहार बेटी के सपनो को साकार करने में मदद करते रहे अगर बिटिया की पढ़ाई में कभी परेशानी हो तो याद कीजिये हर कदम पर मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन साथ खड़ा मिलेगा।
MWA के जिलाध्यक्ष ने जिला टॉप करने वाली हाईस्कूल की छात्रा को घर पहुँचकर दी बधाई
---Advertisement---

