सोनभद्र:-मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को निर्जला एकादशी पर शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षों से मंच निर्जला एकादशी पर शरबत वितरण का कार्यक्रम करता है।
इस बार भी मंच कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर स्थित शीतला मंदिर के पास स्टाल लगाया। शिखर केडिया ने बताया कि कड़कती धूप में राहगीरों को शरबत का वितरण किया गया, जिसको सेवन करके राहगीरो ने खूब आनंद उठाया इस कार्यक्रम में लगभग 3हजार ने शरबत का सेवन किया मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकर्ता जागरण ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में लगभग तीन हजार राहगीरों ने शरबत का सेवन किया। महिला शाखा अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने कहा कि मंच समाज सुधार एवं समाज सेवा के भाव से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी तरह आगे भी कार्यक्रम करता रहेगा। बताया कि 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके घर पंकज कनोडिया, रवि केजरीवाल, राकेश जालान, मोंटी थर्ड, देवांशु केजरीवाल, तरुण केडिया, अनीता, सुचिता खेतान, दीप्ति, सोनी गुप्ता, सुमन केजरीवाल आदि रहे।

