खड़ी हाइवा में बाइक सवार ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

By:

On: Saturday, June 11, 2022 2:24 PM

---Advertisement---

सोनभद्:-हाथी नाला थाना क्षेत्र के हाथीनाला- रेणुकूट मार्ग पर आज सुबह तीन बजे सड़क के किनारे खड़े हाइवा में एक बाइक सवार पीछे से टकरा गया। जिससे हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार 45 वर्षीय जय प्रकाश एक्का पुत्र जोहन एक्का निवासी एनसीएल दुद्धी चुआ सिंगरौलीं अपनी बाइक से शनिवार की सुबह रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। हाथीनाला तिराहे से एक किमी पूर्व ही तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड़े हाइवा में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसे मौके पर मौत हो गई पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार बाइक से उछल कर हाइवा के चक्के पर जा गिरा। हाइवा खराब होकर सड़क किनारे टेढ़ा होकर खड़ा था। उधर से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की नजर ज़ब युवक पर पड़ी तो उसे इस हाल में देख कर अचम्भित हो गए। पास में क्षतिग्रस्त बाइक देख कर किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दिए हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस द्वारा चोपन हॉस्पिटल भेज दिया जो कि डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment