घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को दो लोगों ने बहला-फुसलाकर भगा दिया। घटना बीते तीन जून की रात के वक्त का बताया जा रहा है। अपहृत किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है जो घोरावल जीआईसी में पढ़ती है। इस मामले में पीड़िता के तहरीर पर सेमरा गांव निवासीगण बाल कुमार उर्फ सोनू पुत्र रामनरायन भारती तथा शीला पत्नी अजय भारती के विरुद्ध पुलिस ने बुधवार की देर शाम धारा 363 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपहृत किशोरी की तलाश मे पुलिस जुटी है।
अपहृत किशोरी की तलाश मे पुलिस जुटी,मुकदमा दर्ज
---Advertisement---

