मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी केंद्रों पर छापा,चार पैथोलॉजी केंद्र सीज

By:

On: Thursday, June 9, 2022 3:07 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-घोरावल नगर मे गुरुवार की शाम लगभग एक दर्जन की संख्या में मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी केंद्रों पर एसडीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के साथ औचक निरीक्षण किया। अवैध रूप से संचालित होने पर चार पैथोलॉजी केंद्र को सीज किया गया। छापेमारी से पूरे नगर में हड़कंप मच गया। नगर के अन्य पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोर के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए।बताते चलें कि घोरावल नगर में प्रशासन को लगातार अवैध पैथोलॉजी संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इसके मद्देनजर गुरुवार को एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ड्रग इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ मुन्ना प्रसाद ने पुलिस फोर्स के साथ करीब एक दर्जन की संख्या में अस्पताल मार्ग पर मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी केंद्रों पर औचक छापेमारी की। जांच में अवैध रूप से संचालित होते पाए जाने पर चार पैथोलॉजी केंद्रों को एसडीएम ने सीज कर दिया। जबकि चार छह मेडिकल स्टोरों से दवाओं का सैंपल लेकर के जांच के लिए भेजा गया है। इस संबंध में एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि स्वास्थ विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर एवं पुलिस की टीम के साथ घोरावल नगर में हॉस्पिटल रोड पर मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी केंद्रों पर छापेमारी की गई। वैधानिक रूप से संचालित न होने के कारण चार पैथोलॉजी केंद्रों को सील कर दिया गया। जबकि कुछ मेडिकल स्टोरों से दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इस संबंध में रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment