बाइक इनोवा की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

By:

On: Monday, June 6, 2022 5:43 AM

---Advertisement---

सोनभद्र। बभनी -बीजपुर मार्ग पर असनहर गांव में रविवार की रात तेज गति से जा रही इनोवा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई,दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व पीआरबी घायल को सीएचसी बभनी ले गई थी,गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तेजबली 28 तथा हाकिम सिंह 26 निवासी करकच्छी दोनों लोग सेवकाडांड से निमंत्रण से घर लौट रहे थे। जैसे ही असनहर पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रही इनोवा कार ने जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने से बाइक सवार दूर जाकर गिरे और इनोवा सड़क के किनारे दीवार से जाकर टकराई। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी तथा बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये जहां डाक्टरों ने तेजबली को मृत घोषित कर दिया, वहीं हाकिम सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए भेंज दिया। उधर मौका मिलते ही इनोवा का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment