ट्रक के खराब होने से डोडहर लिंक को जाने वाली सड़क जाम

By:

On: Sunday, July 26, 2020 1:49 PM

---Advertisement---

ट्रक के खराब होने से डोडहर लिंक को जाने वाली सड़क जाम

बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र रविवार को रेनुकूट बीजपुर मुख्य मार्ग के डोडहर लिंक को जाने वाली सड़क पर ओभर लोड राख लदी ट्रक के खराब होने से सैकड़ो ट्रको का कतार लग गई।जिससे सिंगल लेन की सड़क पर आवागमन की परेशानी हुई वही मुख्य मार्ग पर भी ट्रको का लम्बी कतार लग गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय परियोजना के मिटिहिनी ऐश डाइक से राख लोड कर अन्यत्र ले जाया जा रहा है लिंक रोड सिंगल लेन है जिससे ट्रक खराब होने से अक्सर आवागमन बन्द हो जाता है।बताया जाता है कि ओभर लोड राख की ट्रको के लगातार संचालन से मुख्य मार्ग के पूल व सड़क की हालत जर्जर होती जा रही है वही दुर्घटनाये भी आए दिन हो रही है ।ओभर लोड ट्रक मुख्य मार्ग की चढाइयों पर जब नही चढ़ पाती है तो सड़क किनारे जहाँ तहा राख को सड़क के किनारे गिरा कर चढ़ाई चढ़ती नजर आती है।इसका नमूना नकटू,नेमना की चढाइयों पर सड़क के किनारे राख गिरा हुआ देखा जा सकता है।इस राख के बगल से गुजरने वाले वाहनों के प्रेशर से राख का गुब्बार उड़ता रहता है जिससे दुपहिया,सायकिल सवार को दुघटना का दंश झेलना पड़ रहा है क्षेत्र वाशियों ने ओभर लोड ट्रको के मानक अनुसार लोड किए जाने की मांग किया है।जिससे सड़क सुरक्षा पर अंकुश लगाया जा सके।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now