18 वर्षीय युवक ने महुआ के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला किया समाप्त

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र ग्राम पंचायत मेदनीखाण में आज सुबह रवि कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र राजेश्वर राम घर से लगभग 50 मीटर दूर महुआ के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मौके पर पहुंचे थाने के एसआई सुनील कुमार ने शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेदनीखाण निवासी राजेश्वर राम ने बताया कि मेरा पुत्र मृतक रवि कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष बीते कुछ माह से डीएक्सएन नेटवर्किंग कंपनी में काम करता था कंपनी में काम करने के दौरान अक्सर वह देर रात को आया करता था तथा कभी-कभी नहीं भी आया करता था बार-बार उसे हमारे द्वारा मना किया गया कि तुम कंपनी में काम करना छोड़ दो और पढ़ाई पर ध्यान दो इसी बात को लेकर बीती रात भी हमने अपने लड़के को डांटकर समझाया बुझाया कि तुम पढ़ाई पर पूरी तरह से ध्यान दो तत्पश्चात रात्रि को भी खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए इसी बीच लगभग 3:00 और 4:00 के बीच वह घर से निकला होगा और घर से लगभग 50 मीटर दूर महुआ के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सुबह उठने के बाद जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो कोहराम मच गया आनन-फानन में थाने को सूचना के पश्चात मौके पर पहुंचे थाने के एसआई सुनील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के पश्चात दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंत परीक्षण हेतु भेजा एसआई सुनील कुमार ने कहा कि उसके पिता के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है उसका अवलोकन करके व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment