संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग का नीम के पेड़ से लटका मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

By:

On: Saturday, May 28, 2022 2:54 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-म्योरपुर थाना अंतर्गत लिलासी गांव निवासी सुनील हलुवाई का इकलौता पुत्र सूरज उम्र लगभग 16 वर्ष का शव लिलासी बंदी में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला।
अलसुबह घरवालों को जब इसकी सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक बीते शुक्रवार को शाम 4 बजे तक मृतक को देखा गया था। इसके बाद रात्रि में देर रात तक पता करने पर भी पता नही चला, शनिवार की सुबह बंदी(जंगल) में ही रह रहे एक युवक के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी म्योरपुर अश्विनी त्रिपाठी अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। अश्विनी त्रिपाठी ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। बता दे कि मृतक के पिता के चार बच्चों में सूरज इकलौता बेटा था। इस घटना से आस पास वाले स्तब्ध थे, वहीं घरवालों का रो – रो कर बुरा हाल था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment