मिशन शक्ति-2022 महिला जागरूकता अभियान के तहत प्रसार हेतु शुभंकर वाहन1090 पहुंचा ओबरा थाना क्षेत्र मे।

---Advertisement---

 

मोबाइल हाथ में 1090 साथ में स्लोगन के साथ किया गया जमकर प्रचार प्रसार ।

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। उ. प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार मिशन शक्ति 2022 महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे शुभंकर वाहन को सोनभद्र पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा चुर्क पुलिस लाइन से आज दिo 27/05/2022 दिन शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर अन्य थानों के लिए रवाना किया गया है जो अन्य थानों होते हुए ओबरा थाना क्षेत्र में पहुंचा ।थाना ओबरा क्षेत्र के अंर्तगत इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में आज सुभाष चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर महिलाओं को जागरूक करने को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ से आई हुई महिला हेल्प डेस्क लाइन की टीम ने महिलाओं को समाज में होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक किया एवं समझाया कि आप के ऊपर फ़ोन कॉल, सोशल नेटवर्क पर परेशान करना या अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप 1090 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन पर सूचित करें और जो महिलाओं के लिए ही मुख्य रूप से 1090 महिला हेल्प डेक्स लाइन बनाया गया है इस पर सूचित करें और किसी से डरने की जरूरत नही है और 1090 पर काल करने पर आप की सारी जानकारी गुप्त रखी जाएगी
इसे लेकर नगर की महिलाओं में काफ़ी उत्साह दिखा इसमें मुख्य रूप से ओबरा इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह के द्वारा महिला हेल्प डेक्स लाइन का कार्ड सभी महिलाओं में वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज, का o अंजली तिवारी, का o लक्ष्मी देवी , का o सीमा दिक्षित,रुचि सिंह,ओबरा सब इंस्पेक्टर श्री राम यादव, ब्यापार मंडल के तरफ से सुशील कुशवाहा, समाज सेवी सौरभ अग्रवाल,विश्व हिंदू परिषद से ओबरा प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश जिंदल , पिंकू सिंह, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष उषा शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment