रेणुसागर, चौकी प्रभारी ने  01 किग्रा 100 ग्राम गांजा के साथ 01  अभियुक्त को किया  गिरफ्तार –

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी, 

अनपरा, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभारी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-26.05.2022 को चौकी रेणुसागर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त राहुल गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी दुरासिनी मन्दिर औडी मोड़, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से क्रमशः 01 किग्रा 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया तथा उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0- 80/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त –*
*1-* राहुल गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी दुरासिनी मन्दिर औडी मोड़, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण-*
01 किग्रा 100 ग्राम गांजा ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1-* उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, चौकी प्रभारी रेणुसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
*2-* का0 शशांक मिश्रा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment