अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र ।ओबरा नगर के सुभाष पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया। जब दो लोग डीजल की जगह पानी मिला डीजल देने की शिकायत को लेकर पंप पहुंचे।जिसके बाद वो लोग पेट्रोल पंप के संचालक के पास शिकायत करने पहुंचे. लेकिन पेट्रोल पंप कर्मी उन्हें शांत रहने की नसीहत देने लगे। जब मीडिया कर्मी ने पेट्रोल पंप के बिक्री प्रबंधक शुभम सिंह से फोन पर वार्ता की तो बिक्री प्रबंधक शुभम सिंह ने पानी युक्त डीजल पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि बरसात होने की वजह से पानी डीजल की टंकी में घुसने की वजह से ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। ऐसे पेट्रोल पंप के संचालन की वजह से ग्राहकों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।पानी युक्त डीजल से ना सिर्फ ग्राहकों को आर्थिक क्षति हो रही है बल्कि मिलावटी पेट्रोल, डीजल लोगों को और उनके वाहनों को कई मायनो में नुकसान भी पहुंचा रहा है उपभोक्ताओं ने कार्यवाही की मांग की

