मृतक शिक्षामित्र के लिए बैठक कर सभी शैक्षिक संगठनों द्वारा की गई51हज़ार की आर्थिक मदद

By:

On: Tuesday, May 24, 2022 1:44 PM

---Advertisement---

सोनभद्र।19 मई को विद्यालय बंद कर लौट रहे शिक्षा मित्र स्व0 हरिओम सिंह के परिवारजनों की आर्थिक मदद के लिए आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान द्वारा जनपद के सभी शैक्षिक संगठनों से अपील की गई। साथ ही साथ सरकार से मांग किया गया कि मृतक शिक्षामित्र के परिवार को 10लाख रूपए आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाय। जिसके क्रम में 24 मई को समय 10 बजे रामलीला मैदान में एक बैठक आयोजित किया गया ! जिसमें सभी शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया और सभी के द्वारा धनराशि प्रदान कर 51000 रुपये की सहयोग राशि मृतक के परिवार को प्रदान किया गया ! इस मौके पर यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, रा0 शै0 महासंघ के जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी ,सह संयोजक इंदुप्रकाश सिंह व गणेश पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक लल्लन सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य, यूटेक जिला महामंत्री अभिषेक मिश्रा, अटेवा मंडल मंत्री राम गोपाल यादव , पूर्व 0मा0 शि0 संघ के उपाध्यक्ष सुनील चौबे , अरबिंद सिंह, सुरेंद्र त्रिपाठी, अशोक सिंह, मनोज सिंह, अमित कुमार, धर्मेंद्र यादव, संदीप सिंह , उमा पटेल, विवेकानंद मिश्रा, अनुज सिंह, राजकुमार जी रहे ! कार्यक्रम का संचालन मनीष पाठक व मीडिया प्रभारी सर्वेश मिश्रा ने किया !

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment