ब्यूरो, क्राइम जासूस,
घोरावल,सोनभद्र
आज दिनांक 21.05.2022 को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा तहसील घोरावल पर जन शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया
। इस दौरान प्राप्त कुल 95 प्रार्थनापत्रों में से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी घोरावल, थाना प्रभारी घोरावल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

