रेशमा खानम,,,अनपरा/सोनभद्र अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद कियाकिया। कर्बला की जंग व उसमें शहीद हुए इमाम हुसैन उनके 72 शहिदो की याद मे अनपरा मे मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मातम जुलूस निकाला गया। मुहर्रम पर निकले इस जुलूस मे या हुसैन या हुसैन की नारें से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं विभिन्न स्थानों से ताजिया जुलूस भी निकाला गया जो गली चौक चौराहे सड़को पर रुककर कर इमाम हुसैन की शहादत की कहानी बयां कर रहे थे जिसमे लाठियां व तलवार भांजकर अपना करतब दिखा रहे थे।
चाक चौबंद सुरक्षा के मद्देनजर अनपरा पुलिस, रेनुसागर पुलिस पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आये।
इस अवसर पर कमिटी के सदर अध्यक्ष,अयूब खान नाइला,जुल्फिकार अली, सहजाद अली ,इश्तियाक अहमद, राहत अली,जैनुल आबद्दीन, हफीज फुलील,, इकराम अंसारी, ताज वारसी,के साथ सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

