रॉबर्ट्सगंज में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दो दुकानदारों पर एफआइआर का निर्देश

By:

On: Thursday, May 19, 2022 2:28 PM

---Advertisement---

Sonabhadra:-योगी सरकार ने डीएम और एसपी को शहरी और ग्रामीण इलाकों में अवैध ढंग से वाहन स्टैंड संचालित करने एवं सड़कों की पटरियों पर कब्जा कर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस आदेेश के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुुधवार को राबर्ट्सगंज नगर में फोर्स के साथ मिर्जापुर रेंज के डीआईजी आरके भारद्वाज ने पैदल गश्त किया था। इस दौरान डीआईजी ने सड़कों के पटरियों पर अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और चौकी इंचार्ज संजय सिंह से हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी लेते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।आज फोर्स के साथ सदर कोतवाल और चौकी प्रभारी ने धर्मशाला चौक समेत अन्य इलाकों में अतिक्रमण को हटवाया। कोतवाल ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर विशाल रेडीमेट गारमेंट्स के मालिक,भगवानदास केशरी और सुशील के खिलाफ संबंधित धारा मेें केस दर्ज किया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment