संदिग्ध परिस्थितियों में 17वर्षीय छात्रा का पेड़ से लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

By:

On: Thursday, May 19, 2022 2:10 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-बभनी थाना क्षेत्र के सडकटोला गांव निवासी17वर्षीय छात्रा का शव उसके गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला। वह बुधवार को स्कूल के लिए निकली थी। उसके बाद से ही घर नहीं लौटी थी।
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय गीता पुत्री रामलाल, निवासी बभनी सड़क टोला बुधवार को सुबह सात बजे स्कूल के लिए निकली। देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन किया। लेकिन पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह 6बजे कुछ मजदूर मिट्टी लेने जा रहे थे तो उनकी नजर गांव के बाहर महुआ के पेड़ से लटके एक युवती के शव पर नजर पड़ी। इसकी सूचना उन लोगों ने गांव में दी। कुछ ही देर में मौक़े पर गांव वालों संग ग्राम प्रधान भी पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने बभनी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर गांव वालों और लड़की के घर वालों से पूछताछ की। उसके बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लड़की का शव उसके दुप्पटा से बने फंदे से लटका मिला है। फिर भी सारे पहलुओं पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment