फैज अहमद,
बभनी,सोनभद्र
आज दिनांक 19.05.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा थाना बभनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक बभनी को निर्देशित किया गया
। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शकंर मिश्र, क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री आशीष मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक बभनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

