Breaking:-पिकअप ने शिक्षा मित्र को रौंदा,मौत

By:

On: Thursday, May 19, 2022 9:25 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-विद्यालय से पैदल ही अपने घर जा रहे एक शिक्षामित्र की तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से मौत हो गई। शिक्षामित्र की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया दिया है।

आज दोपहर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बहुअरा में कार्यरत शिक्षामित्र हरिओम सिंह नि0 बहुअरा, विद्यालय की छुट्टी होने के बाद पैदल ही अपने घर जा रहे थे कि बहुअरा गेट पर एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल शिक्षामित्र को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षामित्र के मौत की खबर सुनते ही उन्हें परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर मिलते ही जिला अस्पताल के मोर्चरी के पास भारी संख्या में शिक्षामित्रों और शिक्षकों पहुँच गए।

वहीं शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वकील खान, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय, अटेवा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल समेत अन्य शिक्षक संघटनों ने शिक्षामित्र हरिओम सिंह की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दोषी वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की वहीं कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment