वली अहमद सिद्दीकी/हाजी सलीम हूसैन)
सोनभद्र
महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदी बेन पटेल दो दिनी दौरे पर सोनभद्र पहुंची। महामहिम राज्यपाल स्टाफ कार द्वारा सोनभद्र जिले के सर्किट हाउस मोड़ पर पहुंची जहां पर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी का स्वागत डी0आई0जी0 विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर श्री रामकृष्ण भारद्वाज, जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह, जिलाधिकारी मिर्जापुर श्री प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अमित पाल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया
। महामहिम राज्यपाल जी ने वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की और वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता भी की।

