प्राथमिक विद्यालय डूमर चुऑ विद्यालय के बच्चे पढ़ने से पहले लगाते हैं झाड़ू।

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डूमरचुआ में सरकारी स्कूल के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ने से पहले लगा रहे हैं और झाड़ू लगाने के बाद ही पढ़ाई शुरू होती है। जी हां म्योरपुर क्षेत्र के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में झाड़ू लगाते बच्चे दिखे तो दिल दहल गया। मंगलवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय डूमर चुऑ में बच्चे झाड़ू लगा रहे थे। वही मीडियाकर्मी की प्राथमिक विद्यालय में झाड़ू लगाते बच्चों पर नजर पढ़ी। मीडिया कर्मियों ने बच्चों के झाड़ू लगाने को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

जब इस संबंध में प्रधानाध्यापक से बात किया गया तो उन्होंने बताया अभी मैं छुट्टी पर हूं। इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं।

वही नहीं प्राथमिक विद्यालय में तीन अध्यापक के देखरेख में विद्यालय है फिर भी एक ही अध्यापिका नजर आई। भले ही सरकारी स्कूल में बच्चों से काम कराने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी हो उसके बाद भी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा झाड़ू लगवाने से टीचर भी बाज नहीं आते। आपको बता दें कि इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक ,सहायक अध्यापिका व एक शिक्षामित्र है उसके बावजूद भी इस विद्यालय की हाल बेहाल है।

इस संबंध में जब हमने एबीएसए से बात किया तो उन्होंने कहा कि बच्चों से झाड़ू लगवाना
बहुत ही गलत है इस मामले की जांच कर उचित करवाई किया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment