अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। मई का महीना शुरू होते ही धूप में तेज होने के कारण रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ने लगी है। सुबह दस बजते ही लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दूश्वार कर दिया है दस बजते बजते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा छाया रहता है वहीं शादी विवाह का समय होने की वजह से लोगों को और भी समस्या हो रही है जहाँ एक तरफ पारा 46 के पार पहुंच जा रहा है जिसके चलते धूप इतना तेज हो जा रहा है कि लोग बाग बिलबिला जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गर्म लू के थपेड़ों ने जीना दूश्वार हो जा रहा है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऐसी गर्मी देखकर कहा जा रहा है कि इस बार रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। मार्च व अप्रैल महीने में आम तौर पर हलकी ठंड रहती है थी रातभर ठंड का अहसास रहता था परंतु इस वर्ष ऐसा कुछ नहीं हुआ इस बार मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप तेज हो जाती है। दस बजे के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। धूप तेज होने के कारण दिन में बाजारों में चहल-पहल कम है। हालांकि शाम होने के बाद बाजारों में चहल-पहल शुरू हो जाती है। इस बार की गर्मी लोगों का जीना दूश्वार कर दिया है जहां सूरज सुबह से लेकर शाम तक कहर ढाह रहा है। दिन के समय के तापमान की बात करें तो यह 45 से 46 से डिग्री के पार तक पहुंच रहा है सजग रहें।

