सोनभद्र:-जिले में विकास कार्यों का निरीक्षण करने आए अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को निरीक्षण के दौरान कई खामियां और शिकायतें मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत करमा रामसिरोमणि पाल व सचिव दीपक सिंह को निलंबित करने का निर्देश दिया। इस पर डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया व जेडी पंचायतीराज को एडीओ पंचातय के निलंबन के लिए निर्देशित किया गया।
शनिवार को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह करमा ब्लाक के सुकृत गांव में ग्रामीण आवास विकास योजना के अंतर्गत निर्मित आवास का उद्घाटन करने पहुंचे थे। गांव के कोल बस्ती में निर्मित आवास का विधि विधान पूर्वक उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात अपर सचिव ग्रमीणों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस पर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की तरफ सचिव व एडीओ पंचायत की शिकायत की। ग्रामीणों ने शिकायत था कि गांव में विकास कार्य कराने में दोनों अधिकारी रूचि नहीं ले रहे हैं। इस पर पर अपर मुख्य सचिव ने दोनों पर कार्रवाई की। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमाार सिंह ने बताया कि प्रधान व ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। कहा कि सचिव दीपक सिंह को निलंबित करने का निर्देश डीडीओ को दिया है। इसी तरह एडीओ पंचायत रामसिरोमणि पाल को निलंबित करने के लिए संयुक्त निदेशक पंचायतीराज को निर्देशित किया गया है।
अपर मुख्य सचिव के जिले में आने के बाद उनकी क्या गतिविधि रही है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी अधिकारी फोन नहीं उठाया। डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी व डीपीआरओ विशाल सिंह के मोबाइल पर कई बार फोन किया गया लेकिन एक बार भी फोन रिसीव नहीं किया

