अशोक मद्देशिया,
चोपन, सोनभद्र
आज दिनांक 13.05.2022 को समय लगभग 16.30 बजे थाना चोपन पुलिस को एक बालक उम्र लगभग 7 वर्ष चोपन में भटकता मिला । उक्त के सम्बंध में थाना चोपन पुलिस द्वारा तत्काल बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए उसका नाम-पता जानने की कोशिश की गयी किन्तु कोई विशेष लाभप्रद जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी जिसपर पुलिस टीम द्वारा काफी मशक्कत एवं प्रयास के उपरान्त समय लगभग 20.30 बजे उक्त गुमशुदा बच्चे को उसके पिता विनोद निवासी जुड़वानी टोला पनारी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को सकुशल सुपुर्द किया गया । पूछताछ में पता चला कि बच्चा राजेश पुत्र विनोद निवासी उपरोक्त अपनी मां के साथ सलखन निमंत्रण में गया था कि भटक कर चोपन आ गया जिसपर पुलिस टीम द्वारा काफी मशक्कत के उपरान्त उपरोक्त बच्चे के परिजनों के विषय में जानकारी करते हुए बच्चे को सकुशल उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया । बच्चे की सकुशल बरामदगी में उ0नि0 त्रिभुवन राय, हे0का0 अनूप चन्द दुबे, हे0का0 सुरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे । गुमशुदा बच्चे को सकुशल वापस पाकर बच्चे के परिजनों एवं आमजनमानस द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

