व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही हटवाया जाए अतिक्रमण:-राजेश गुप्ता

By:

On: Thursday, May 12, 2022 10:34 AM

---Advertisement---

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल से की मुलाकात, कहा- अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया गया तो इसके गंभीर नतीजे होंगे

सोनभद्र। शहर में शुरू होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के मद्देनजर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने दो टूक कहा है कि ऐसी कोई भी कार्रवाई व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही की जाए। जिस भी क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत हो और वहां से अतिक्रमण हटवाया जाना हो, वहां के बारे में व्यापार मंडल को कार्रवाई से पूर्व ही अवगत कराया जाए। व्यापार मंडल नगर को अतिक्रमण मुक्त और साफ-सुथरा रखने की हर मुहिम के साथ खड़ा है लेकिन इसकी आड़ में किसी भी तरह व्यापारियों को परेशान करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया तो इसे कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने इस सिलसिले में गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल से मुलाकात की। बता दें कि जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पालिकाध्यक्ष से इस अभियान के बारे में बात की। कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त और साफ-सुथरा बनाए रखने के ऐसे किसी भी अभियान की सफलता और सार्थकता तभी है जब व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही कोई कदम उठाया जाए। व्यापार मंडल ऐसे किसी अभियान का विरोधी नहीं है लेकिन जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि वो ऐसी कोई भी कार्रवाई न करे जिससे व्यापारियों को नुकसान पहुंचे। यदि कहीं अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाना जाए लेकिन ऐसे किसी भी अभियान से पहले उसकी पूर्व सूचना व्यापार मंडल को दी जाए ताकि किसी तरह के गतिरोध की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। अभियान के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ लिया जाए और उनकी मौजूदगी में ही ऐसी कोई भी कार्रवाई चलाई जाए। यदि व्यापार मंडल को विश्वास में लिए बिना ऐसा कोई कदम उठाया गया तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment