सोनभद्र:-सदर कोतवाली क्षेत्र के चेरुई घाटी में बीती रात अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल और मृतक एक बैंड पार्टी के सदस्य थे,जो कि एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के चरका गांव से चिरवी गांव के लिए मंगलवार की रात बारात आ रही थी। उसी में शामिल होने के लिए बैंड के सदस्य एक पिकअप वाहन से आ रहे थे। रात लगभग 11 बजे जब यह पिकअप लउआ घाटी पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई,जिससे पिकअप पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर घायलों की मची चीख-पुकार सुन कर पास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुला कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान 20 वर्षीय दिलीप पुत्र राम कलाई, निवासी चागा, म्योरपुर थाना को जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल 20 वर्षीय सिकंदर पुत्र रमाशंकर, निवासी चिरवी , 21 वर्षीय रामखेलावन पुत्र लालमोहन, निवासी चिरवी, 28 वर्षीय महादेव पुत्र रंजीत, निवासी चिरवी व म्योरपुर थाना क्षेत्र के चरगा निवासी 18 वर्षीय नरेश उत्तम पुत्र देव कुमार सहित अन्य दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
बारात लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी,एक की मौत ,छह घायल
---Advertisement---

