सोनभद्र:-स्थानीय थाना क्षेत्र के पगिया पेट्रोल टंकी के पास बोलेरो ने मारी टक्कर उसे भगवान दास 55वर्ष धौराहरा की घटना स्थल पर हुई मौत ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान दास (55)वर्ष धौरहरा गांव से पगिया रोड स्थिति पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल लेने के लिए आया हुआ था , तेल लेकर जैसे ही रोड पर जा रहा था अचानक बुलेरो ने टक्कर मार दी ।जिससे भगवान दास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।वही साथ में भरकवाह निवासी अशोक भारती 35वर्ष पुत्र राजकुमार घायल हो गया जिसे 112 नंबर की गाड़ी से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। सूचना पाते ही कर्मा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिलाअस्पताल भेज दिया गया। उधर सूचना लगते ही घर में मातम छा गया
बोलेरो के धक्के से अधेड़ की मौत,मचा कोहराम
---Advertisement---

