(सत्य पाल सिंह)म्योरपुर।थाना क्षेत्र म्योरपुर के देवरी गांव के कठबंधवा मोड़ पर बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रविवार की दोपहर में डीसीएम व मैजिक में आमने सामने की टक्कर हो गई।हादसे में मैजिक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डीसीएम चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल डीसीएम चालक को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती करा दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर देवरी गांव के कठबंधवा मोड़ के समीप बीजपुर की ओर से आ रही आइसक्रीम लदी मैजिक विपरीत दिशा से आ रही
डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक चालक वाहन में फंस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने गैस कटर से काटकर मैजिक चालक के शव को निकाला वहीं घायल डीसीएम चालक को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान रोशन जाट (35वर्ष)पिता अज्ञात निवासी राजस्थान के रूप में की। वहीं डीसीएम चालक महेंद्र सिंह (32वर्ष)पुत्र सुरेश सिंह निवासी जसराना थाना जसराना फिरोजाबाद ने बताया कि वो दिल्ली से कुर्सी मेज आदि लादकर अंबिकापुर जा रहा था कि देवरी गांव के समीप सामने से आ रही मैजिक उसकी गाड़ी से टकरा गई। पुलिस के अनुसार मृतक आसपास के क्षेत्र में कुल्फी, फालूदा, आइसक्रीम आदि बेचता था।
Breaking:-डीसीएम-मैजिक की टक्कर में एक की मौत,एक घायल
---Advertisement---

