दुद्धी ब्लॉक के डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों को सीसी बेंच घोटाले में रिकवरी का नोटिस जारी

By:

On: Saturday, April 9, 2022 2:40 PM

---Advertisement---

दुद्धी:-सीसी बेंच घोटाले में जिलाधिकारी के रिकवरी के आदेश के बाद जिले भर के सचिवों एवं ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गई हैं।उसी क्रम में दुद्धी ब्लॉक के डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों से लगभग 22 लाख रुपये की रिकवरी का आदेश जारी कर दिया गया है।सीसी बेंच की मनमानी रेट से भुगतान के बाद अब रिकवरी के आदेश के बाद ग्राम प्रधानों एवं सम्बंधित सचिवों में हड़कंप मच गई हैं। जिलाधिकारी सोनभद्र के अनुमोदन पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने दुद्धी ब्लॉक के डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों को रिकवरी का नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर गमन की गई धनराशि सरकारी कोष में जमा किया जाए वर्ना विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी।जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर दुद्धी ब्लॉक के एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह ने दुद्धी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों को रिकवरी की नोटिस रिसीव कराया और आदेशानुसार एक सप्ताह के अंदर धनराशि जमाकर रसीद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment