घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग,दमकल विभाग ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर पाया काबू

By:

On: Thursday, April 7, 2022 8:09 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-बीजपुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर टोले में बुधवार की रात घरेलू गैस सिलेंडर से खाना पकाते समय उसमे आग पकड़ लिया शोर शराबा सुन ग्रामीण इकठ्ठा हो गए किसी ने तत्काल सीआईएसएफ अग्नि समन बिभाग को फोन कर जानकारी दी मौके पर पहुँची फायर बिंग की टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार रामसुभग सिंह के घर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से रात को खाना बन रहा था और उसी समय रेगुलेटर के पास आग पकड़ लिया सूचना पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल रिहंद के अग्निशमन दस्ते ने फायर टेंडर के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मसक्कत कर गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाया
गैस सिलेंडर में आग लगने की घटना के बाद मकान मालिक सहित पड़ोसियों की भारी भीड़ जमा हो गयी सभी दहशत में हो गए लेकिन मौके पर पहुँचे अग्नि समन दल के दस्ते की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टलने के बाद लोगों ने राहत ली।
अग्निशमन दस्ते में निरीक्षक अवधेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक हीरेन बोरा,आरक्षक राघव शरण त्रिपाठी,आरक्षक एस प्रवीण कुमार सहित स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से सूझबूझ दिखाते हुए सबसे पहले घर के लोगों और जमा भीड़ को सुरक्षित स्थान पर हटा कर लगभग 25 मिनट तक फायर फाइटिंग करने के बाद सिलेंडर में लगी आग को दल के जवानों ने काबू पाया। अगलगी की इस घटना में किसी तरह के जानमाल की क्षति नही हुई है सिलेंडर और रेगुलेटर जल कर बर्वाद हो गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment