मौत का कारण स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से क्रास कर घर जा रही थी महिला
सोनभद्र:-स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित खैराही रेलवे स्टेशन पर लगभग 45 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार रामकली पत्नी कलपु राम (45)वर्ष निवासी खैराही, भदोही सुबह घर से खैराही बाजार दवा लेने गयी थी। लोगों के अनुसार जल्दबाजी में खैराही स्टेशन पर पहुंच कर शार्टकट के चक्कर में खड़ी मालगाड़ी के निचे से जाने लगी तब तक ड्राइवर ने
मालगाड़ी चला दी जिसके कारण एक हाथ व गर्दन धड़ से अलग हो गया।घटना 9.30 बजे की बताई जा रही है, स्थनीय लोगों के अनुसार स्टेशन पर यदि ओवरब्रिज होता तो इस तरह की घटना नहीं घटती। उधर लोगों की मानें तो स्टेशन मास्टर और चालक ने भी ध्यान नहीं दिया, मालगाड़ी चल दी जिससे 45 वर्षीय रामकली नामक महीला मालगाड़ी के नीचे दब कर कट जाने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होने फोन रिसीव नहीं किया। चालक अथवा स्टेशन मास्टर ध्यान दिए होते तो शायद इतनी बडी घटना घटित होने से बच जाती।क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि रेलवे स्टेशन से इस पार से उस पार जाने के लिए कोई सुरक्षित स्थल नही है जिससे आए दिन इसी तरह से लोगो का आना जाना रहता है। कर्मा पुलिस को रेलवे स्टेशन से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

