भ्रष्टाचार तथा लापरवाही के कारण जिलाधिकारी सोनभद्र पर की गई कार्रवाई के लिए पू0न0नि0मंच ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

By:

On: Friday, April 1, 2022 1:19 AM

---Advertisement---

जिलाधिकारी पर कार्यवाही के बाद जिला विपणन अधिकारी पर भी कार्रवाई की मांग की ।

सोनभद्र:-अवैध खनन तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने मे असफल जिलाधिकारी कारवाई होने की सराहना करते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता श्रीकांत त्रिपाठी तथा अभय पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर ट्वीट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा के दौरान हुयी लापरवाही के लिए पू0न0नि0मंच के द्वारा जिलाधिकारी पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई थी तथा अवैध खनन पर भी लगातार शासन को पत्र लिखकर अंकुश लगाने की मांग किया जाता रहा । नेता द्वय ने कहा कि आशा है कि अपने दूसरे कार्यकाल मे योगी सरकार एक्शन में रहेगी। मंच के नेता धान खरीद मामले में बरती गई अनियमितता तथा लापरवाही के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी पर भी कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से करते हुए बताया कि धान खरीद के दौरान सर्वाधिक सोनभद्र में धांधली की गई है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment