संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला हिरण

By:

On: Thursday, March 31, 2022 4:11 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-गुरुवार की सुबह स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रहस्यमय स्थिति में एक हिरण की मौत का मामला प्रकाश में आया। क्षेत्र के शिवद्वार संग्रहालय के पीछे खेत में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा एक हिरण मृत अवस्था में देखा गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मरे हिरण को देखकर लोगों ने कयास लगाया कि किसी ने गोली से मार कर शिकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पीआरवी ने वन विभाग को सूचित कर दिया। 112 की सूचना पर रेंजर सूरजु प्रसाद, वन दरोगा अंजनी मिश्रा, राजन मिश्रा मौके पर पहुंचे। और हिरण को कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय घोरावल ले गए। रेंजर सूरजु प्रसाद ने बताया कि मृत हिरण नर है तथा उसकी उम्र 2 साल बताई। वह चीतल प्रजाति का बताया गया। बताया कि हिरण घायल था, मौत किन कारणों से हुई है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। हालांकि हिरण घायल था। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment