मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करप्शन और लापरवाही पर गुरुवार को दो घंटे में दो बड़े एक्शन लिए। सबसे पहले दोपहर 4 बजे सोनभद्र के डीएम टीके शिबू को सस्पेंड किया गया। इसके बाद शाम 6 बजे गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। पवन कुमार 2009 बैच के IPS अफसर हैं।
हाल ही में गाजियाबाद दिनदहाड़े 25 लाख की लूट हुई थी, साथ ही एक दिव्यांग को भी डंडों से जमकर पीटा गया था। दोनों मामले काफी सुर्खियों में रहे थे। यहां तक कि चुनाव में बगैर पास के भाजपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट में घुसने नहीं दिया था। करप्शन और लापरवाही को लेकर दोनों अफसरों पर एक्शन लिया गया है।
एसएसपी गाजियाबाद पवन कुमार के बारे में वैसे तो शासन को कई शिकायतें मिल रही थी लेकिन मोटी मोटी इंफॉर्मेशन यह है की टीम वर्क बिल्कुल नहीं था, अपने आप को सबसे सर्वश्रेष्ठ मानते थे । अपने अधिकारियों के साथ भी अच्छे रिश्ते नहीं थे क्राइम कंट्रोल पर बिलकुल जीरो थे अभी गाजियाबाद के मसूरी इलाके में 2500000 रुपए की लूट हुई थी उसमें भी कोई कार्यवाही नहीं कर पाए इसके अलावा करप्शन के कुछ गंभीर मामले मुख्यमंत्री की नजर में आए फिलहाल वह मामला गोपनीय रखा गया है इसलिए उनको सस्पेंड किया गया।
Big breaking:-भ्रष्टाचार के आरोप में गाजियाबाद एसएसपी सस्पेंड
---Advertisement---

