सर्व समाज का होली मिलन समारोह

By:

On: Monday, March 28, 2022 10:37 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-राबर्ट्सगंज के पकरी स्थित समाजसेवी मिठाई लाल सोनी के आवास पर आर्य समाज मंदिर द्वारा सर्व समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान करें योग रहे निरोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
होली के इस शुभ अवसर पर समाजसेवी मिठाई लाल सोनी ने देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की बागडोर एक बार दोबारा योगी आदित्यनाथ के हाथों में देने के लिए जनपद वासियों का धन्यवाद दिया। इस दौरान मुख्य योग शिक्षक बलदाऊ लाल श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी लोगों को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामना दिया। इस मौके पर ठाकुर प्रसाद, सीबी सिंह, दीपक प्रसाद सोनी, नातिक सभासद, राज कुमार मौर्या, चिंतामणी, पप्पू गोस्वामी, संत लाल चौरसिया, मुकेश सोनी आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment