मधुपुर/ सोनभद्र (शिवदास वर्मा)सुकृत चौकी क्षेत्र के मेन हाईवे के पास अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग जाने से लगभग 11विश्वा गेहूं जलकर नष्ट हो गया जानकारी के अनुसार रविवार के दोपहर में नंदलाल चौहान निवासी सुकृत के खेत में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ जब तक अगल-बगल के लोगों का ध्यान पहुंचता तब तक धू-धू करके जलने लगा मौके पर ग्रामीणों द्वारा पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की तब तक लगभग 11 विश्वा गेहूं का फसल जलकर खाक हो गया
आग लगने से गेहूं का फसल जलकर खाक
---Advertisement---

