सोनभद्र:-चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति ने एक बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बालक के घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार बताया जा रहा।
चोपन थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपने 10 साल के बेटे से हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म को लेकर तहरीर दी। तहरीर में बताया कि रविवार की रात को आरोपी 26 वर्षीय विजय केवट उर्फ टीपू केवट उसके बच्चे को बहला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान उसका बेटा घर आया और सारी बात बताई। पीड़ित के पिता के अनुसार बच्चे की हालत खराब देख कर फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल भेजवाया। थाना प्रभारी के अनुसार सोमवार को पिता की तहरीर पर आरोपी विजय केवट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा
हैवानियत:-बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म,आरोपी फरार
---Advertisement---

