दुद्धी में संचालित कबाड़ दुकान में आरपीएफ की टीम का छापा,रेलवे का फिश प्लेट समेत अन्य वस्तु बरामद

By:

On: Monday, March 21, 2022 2:06 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र|होली से एक पखवारे पूर्व दुद्धी रेलवे स्टेशन से विंढमगंज रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे के सामानों की लगातर हो रही चोरी की घटना से आरपीएफ की नींद उड़ गई थी| धनबाद की सीआईवी टीम के साथ चोपन आरपीएफ की टीम लगातार इलाके में चोरी के वस्तुओं के बरामदगी को लेकर सुराग ढूंढ रही थी| लगी सुराग के क्रम में जब कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा में कथित तौर पर अवैध रूप संचालित कबाड़ दुकान में जब औचक छापेमारी की तो टीम सन्न रह गयी ,कबाड़ दुकान में छुपाए गए बोरियों में रखे रेलवे में रखे फिश प्लेट ,एंगल ,ट्रैक जॉइंटर ,रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म लगाई जाने वाली जालियों के लोहे की पट्टियों को छोटे छोटे टुकड़ों में बरामद किया |चोपन आरपीएफ के इंस्पेक्टर उमाकांत यादव संग सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने प्रकरण में माल के बरामदगी के साथ दुकान के संचालक धनन्जय मौर्या पुत्र ज्ञानदास निवासी रजखड़ से गहरी पूछताछ की और उसे हिरासत में लेकर चोपन रवाना हो गयी | आरपीएफ की टीम की औचक छापेमारी से दुकानदार का पार्टनर बढ़नी नाला स्थित दूसरी दुकान को बंद कर फरार हो गया|रेलवे महकमा में चल रहे चर्चाओं पर गौर करे तो उक्त दुकान से होली से पूर्व कई मोटर रेलवे का कबाड़ा बड़े शहरों को भेज दी गयी अब टीम को बचे खुचे अवशेष ही बरामद हो रहे हैं, आरपीएफ की टीम बहुत कुछ बताने से इनकार किया और कार्रवाई का भरोसा दिया ,आरपीएफ की टीम बड़ी जल्द खुलासा के साथ बड़ी कार्रवाई करने की मूड में दिख रही है ,वहीं क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का कहना है कि यहां दुद्धी में चल रहे कबाड़ दुकानों में चोरी का माल धड़ल्ले से चोरी का माल खरीदे जा रहे है ,जो रात के अंधेरे में अंजाम दिए जा रहे हैं| उधर सेल फोन पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि दुकान से चार फिश प्लेट बरामद हुआ है अन्य चीजों की भी जांच चल रही है|देर शाम आरपीएफ के इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव ने बताया कि जांच में 15 पीस टाईबार ,1अदद रेलवे लाइन का टुकड़ा ,4 पीस फिश प्लेट बरामद हुई है प्रकरण में कबाड़ दुकान का संचालक धनन्जय कुमार मौर्या को रेलवे कोर्ट इलाहाबाद चालान कर दिया गया |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment