अधिवक्ता के बेटों समेत कई लोगों पर हुआ हमला, केस दर्ज

By:

On: Sunday, March 20, 2022 2:16 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को होली के दौरान कई स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। राबर्ट्सगंज में मनबढ़ों ने अधिवक्ता के पुत्रों समेत कई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन एक भी हत्थे नहीं चढ़े।राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को मनबढ़ों ने अधिवक्ता के बेटे समेत दो की पिटाई कर दी। बड़ा बेटा जब भाई को बचाने गया तो मनबढ़ों ने उसे भी पीट दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी अधिवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव की तहरीर पर तीन नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी का कहना है कि विपक्षीगणों ने अनायास उनकेे बेटे समर्थ श्रीवास्तव और तीन चार दोस्तों को पीटकर घायल कर दिया। मनबढ़ों ने बीयर की बोतल सिर पर फोड़ दी जिससे सिर फअ गया। बड़ा बेटा कुशांक गया तो उसकी पिटाई कर फरार हो गए। उधर रात में पवर गांव मेें पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी होने पर फोर्स के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और एसएसआई ऐश खां पहुंचे तो विवाद करने वाले फरार हो गए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment